Minimum Wage Hike: श्रमिकों की बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी दर, 1035 रूपए हुई दैनिक मजदूरी 

Minimum Wage Hike : श्रमिकों के लिए हाल ही में एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में महंगाई को देखते हुए श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दर ( minimum wage hike ) में बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है। सरकार द्वारा हाल ही में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी दर को बढ़ाने का फैसला लिया गया है जिसके तहत मजदूरों की दैनिक मजदूरी 1035 रूपए प्रतिदिन तक कर दी गई है। सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से देश भर के लाखों मजदूरों को फायदा मिलेगा। चलिए जानते हैं सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी दर कितनी बढ़ाई गई है। 

न्यूनतम मजदूरी दर ( Labour Minimum Wages ) क्या है?

न्यूनतम मजदूरी दर श्रमिकों को रोजाना दी जाने वाली सैलरी को कहा जाता है। न्यूनतम मजदूरी धर्म में बढ़ोतरी होने से मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। ‌केंद्र सरकार द्वारा वेरिएबल डीयरनेस अलाउंस (VDA) के तहत न्यूनतम मजदूरी दर में बदलाव किया गया है जिसको सरकार द्वारा प्रति 6 महीने में बदल जाता है। न्यूनतम मजदूरी दर श्रमिकों को दी जाने वाली वह राशि है जो एक प्रकार से सीमित होती है। न्यूनतम मजदूरी दर जारी होने से सभी मजदूरों को अपनी सैलरी की जानकारी प्राप्त होती है और श्रमिकों का शोषण नहीं होता है। जानकारी के लिए बता दे कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत ही न्यूनतम मजदूरी तय की जाती है।

नई न्यूनतम मजदूरी दर (Labour Minimum Wages) क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग स्तर के श्रमिकों के लिए अलग-अलग न्यूनतम मजदूरी दर ( Labour Minimum Wages ) घोषित की गई है। चलिए जानते हैं हाल ही में सरकार द्वारा की गई न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी के बाद अब मजदूरों को कितनी सैलरी दी जाएगी। 

अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर कितनी है?

दैनिक मजदूरी: 783 रूपए 

मासिक मजदूरी: 20,358 रूपए 

अर्ध कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर कितनी है?

दैनिक मजदूरी: 868 रूपए 

मासिक मजदूरी: 22,568 रूपए 

कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर कितनी है?

दैनिक मजदूरी: 954 रूपए 

मासिक मजदूरी: 24,804 रूपए 

अति कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर कितनी है?

दैनिक मजदूरी: 1,035 रूपए 

मासिक मजदूरी: 26,910 रूपए

यह भी जानिए : Yuva Sathi Bhatta Yojana 2024: युवाओं को मिलेगी ₹2,000 की मदद, बेरोजगार युवाओं के लिए खास मौका

यह भी जानिए: PM Scholarship Yojana 2024: विद्यार्थियों को हर महीने ₹3000 की मिलेगी स्कॉलरशिप, ऐसे करें अप्लाई

Leave a Comment